WPL 2023 : मुंबई इंडियंस ने अपनी जगह पक्की की WPL के फाइनल में, अब इन 2 टीमों पर रहेगी नज़र, खत्म हुआ इन 2 टीमों का सफर

WPL 2023 : मुंबई इंडियंस ने अपनी जगह पक्की की WPL के फाइनल में, अब इन 2 टीमों पर रहेगी नज़र, खत्म हुआ इन 2 टीमों का सफर

WPL 2023 : मुंबई इंडियंस ने अपनी जगह पक्की की WPL के फाइनल में, अब इन 2 टीमों पर रहेगी नज़र, खत्म हुआ इन 2 टीमों का सफर -:

आज विमेंस आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 105 रन ही बनाये। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया।

WPL 2023 : मुंबई इंडियंस ने अपनी जगह पक्की की WPL के फाइनल में, अब इन 2 टीमों पर रहेगी नज़र, खत्म हुआ इन 2 टीमों का सफर
WPL 2023 : मुंबई इंडियंस ने अपनी जगह पक्की की WPL के फाइनल में, अब इन 2 टीमों पर रहेगी नज़र, खत्म हुआ इन 2 टीमों का सफर

दिल्ली कैपिटल्स मात्र 105 रन ही बना पायी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद साधारण रही। ओपनर शेफाली वर्मा केवल 2 रन बनाकर सायका इशाक का शिकार बनीं। लेकिन दूसरी ओर मेग लेनिंग ने अच्छी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 41 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाए. जेमिमा रोड्रिग्स ने आखिरकार 18 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को 100 रन के पार पहुंचाया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज़ सायका इशाक रही। उन्होंने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। वही हिली ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इस्सी वोंग ने भी 3 विकेट हासिल किये।

मुंबई इंडियंस 8 विकेट से जीता

105 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद अच्छी रही। यास्तिका भाटिया ने 32 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 41 रन बनाए जबकि हिली ने 31 गेंदों में 6 चौंको की मदद से 32 रन बनाये।

नेट सीवर-ब्रंट ने नाबाद 23 और हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 11 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से जीत दिला दी। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एलिस कैप्सी और तारा नॉरिस को एक-एक विकेट मिला।

ऐसा है अब पॉइंट्स टेबल का हाल

मुंबई इंडियंस की इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने WPL के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। विमेंस आईपीएल 2023 के फाइनल में कम से कम 3 मैच जितना जरूरी था और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने लगातार 3 मैच जीत कर फाइनल का मुकाम हासिल कर लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम जहां 3 मैचों में 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाइंट्स की टीमें फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े :

Leave a Comment