SA vs WI : 259 रनों का टारगेट हासिल कर अफ्रीका ने रच दिया इतिहास, पॉवरप्ले में ठोके इतने रन की बना डाला विश्व रिकॉर्ड
SA vs WI : 259 रनों का टारगेट हासिल कर अफ्रीका ने रच दिया इतिहास, पॉवरप्ले में ठोके इतने रन की बना डाला विश्व रिकॉर्ड -:
SA vs WI :
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया दूसरा टी20 मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही इस टीम ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। मैच में कुल 2 शतक देखे गए, एक वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स ने, जबकि दूसरा दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने।

दरअसल, इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 258 रन बनाए। पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने दमदार पारी खेली और 43 गेंदों में शतक जड़ा। दक्षिण अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है। जिन्होंने 20 ओवर में 259 रन के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया।
T20I इंटरनेशल में सर्वाधिक सफल रन-चेज
- 259/4 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
- 245/5 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
- 236/6 – वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2015
- 230/8 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई, 2016
- 226/5 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2020
साउथ अफ्रीका ने पॉवरप्ले में बनाया रिकॉर्ड
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह टीम अब वर्ल्ड टी20 इंटरनैशनल में पहले पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। वेस्टइंडीज से मिले 259 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पहले 6 ओवर में 102 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक 24 गेंदों में 64 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि हेंड्रिक्स ने 12 गेंदों में 35 रन बनाए।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर
- 102/0 दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
- 98/4, वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, कूलिज, 2021
- 93/0, वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, सेंट जॉर्ज, 2020
- 91/1, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, सिलहट, 2018
- 91/0, न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018
- 91/1, आयरलैंड बनाम नीदरलैंड, सिलहट, 2014
यह भी पढ़े :