आईपीएल 2023 में पहली बार जलवा दिखाएंगे ये विदेशी खिलाड़ी, जाने किन खिलाड़ियों पर हुई है करोड़ो की बरसात
आईपीएल 2023 में पहली बार जलवा दिखाएंगे ये विदेशी खिलाड़ी, जाने किन खिलाड़ियों पर हुई है करोड़ो की बरसात
-: News :-
आईपीएल 2023 में इस बार कुछ दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों का भी जलवा देखने को मिलेगा। जिनके करोड़ो रूपए खर्च करके फ्रेंचाइजियों ने अपने साथ जोड़ा है। खास बात यह है की इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हल ही में शानदार प्रदशन किया है। ऐसे में अब उनकी टीमें आईपीएल में भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। जानिए इन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में।

जो रूट
आपको सुनकर थोड़ी हैरानी होगी के इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और खतरनाक अंदाजे में बल्लेबाज़ी करने वाले जो रुट आईपीएल में पहली बार बल्लेबाज़ी करने जा रहे है। जो रुट ने अब तक आईपीएल नहीं खेला है। रुट ने पहली बार ऑक्शन में अपना नाम लिखवाया था, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने से मना कर दिया। लेकिन इस बार राजस्थान रॉयल्स ने जो रुट को 1 करोड़ रूपए में अपनी टीम में जोड़ा है। ऐसे में पहली बार जो रुट के फैंस उन्हें आईपीएल में खेलते हुए देखना चाहते हैं।
कैमरन ग्रीन
आईपीएल के मिनी ऑक्शन में जिस खिलाड़ी को लेने के लिए टीमों में होड़ लग गई थी, वो ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन थे। कैमरन ग्रीन भी पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। खास बात यह है की कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियांस ने 17.50 करोड़ रूपए की भारी भरकम राशि देकर ख़रीदा है। 23 साल के कैमरन ग्रीन आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने है। कैमरन ग्रीन ने इंडिया के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना बेहतरीन खेल दिखाया है। कैमरन ग्रीन ने एक शतक भी लगाया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस को भी कैमरन ग्रीन से अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद लगी हैं।
हैरी ब्रूक
हाल ही में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट में शानदार शतक लगाकर बहुत ही ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक भी पहली बार आईपीएल खेलेंगे। हैरी ब्रूक एक बहुत ही बढ़िया बल्लेबाज़ है। हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। हैरी ब्रूक एक शानदार बल्लेबाज़ है, और इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में भी चल रहे है। ऐसे में उनके बल्ले का जलवा भी पहली बार फैंस को आईपीएल में देखने को मिलेगा।
सिकंदर रज़ा
सिकंदर रजा को दुनिया के शानदार ऑलराउंडर में गिने जाते है। टी-20 वर्ल्ड कप में हो या पाकिस्तान सुपर लीग में जिम्बाब्वे के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी का जलवा है। हर जगह इनका जलवा बॉलिंग में या फिर बैटिंग में हर चीज में ये बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करते है। ऑलराउंडर सिकंदर रजा को 50 लाख रूपए देकर पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा हैं। वह भी पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। पाकिस्तान सुपर लीग में सिकंदर रजा ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। ऐसे में अब आईपीएल में वह क्या जलवा दिखाते है। उनका खेल देखना दिलचस्प होगा।
फिल साल्ट
इंग्लैंड के एक और धाकड़ बल्लेबाज़ फिल साल्ट को भी दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार 2 करोड़ रूपए देकर अपने टीम में शामिल किया है। दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ पंत के चोटिल होने की वजह से फिल साल्ट दिल्ली के लिए विकेटकीपिंग भी संभाल सकते है। फिल साल्ट बहुत ही बेहतरीन तरीके से बल्लेबाज़ी करते है। ऐसे में वह दिल्ली के मध्य क्रम में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते है।
यह भी पढ़े :
IND vs AUS ODI Final: टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर, तीसरे ODI में रोहित को मिलेगा गुरुमंत्र
IPL 2023: अफरीदी ने खोला टीम इंडिया की ताकत का राज, IPL की तारीफ में दिया ये बड़ा बयान
IND VS AUS 3rd ODI : आखिरी मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन, यहाँ देखे चेन्नई का वेदर अपडेट लाइव