IPL Fact : आईपीएल के इतिहास में एक भी छक्का नहीं लगा पाए ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट देखे
IPL Fact : आईपीएल के इतिहास में एक भी छक्का नहीं लगा पाए ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट देखे -:
आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होगा। दुनिया की सबसे बड़ी लीग में अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं। इस बार कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे भी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 5 ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने आज तक आईपीएल के इतिहास में एक भी छक्का नहीं लगाया है। इस लिस्ट में 2 खिलाड़ी ऐसे हैं जो लीजेंड हैं।

IPL के इतिहास में इन 5 बल्लेबाजों ने एक भी छक्का नहीं लगाया
आकाश चोपड़ा
भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 45 की औसत से 10000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में दो साल खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 71 गेंदों का सामना किया और 75 की स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए। इस दौरान वह एक भी छक्का नहीं लगा सके।
कैलम फर्ग्युसन
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले कैलम फर्ग्यूसन दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। उन्होंने एक टेस्ट 30 वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह आईपीएल में पुणे वारियर्स इंडिया टीम का हिस्सा रह चुके है। उन्होंने टीम के लिए खेलते हुए 2011 और 2012 में 9 मैच खेले है। उन्होंने 16 की ख़राब की औसत से 98 रन बनाये थे, जो कि टी20 में एक खराब आंकड़ा माना जाता है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अपने 98 रनों में एक भी छक्का नहीं लगाया।
माइकल क्लिंगर
कैलम फर्ग्यूसन की तरह माइकल क्लिंगर भी ऑस्ट्रेलिया से आते हैं। युवा इस खिलाड़ी को नहीं जानते होंगे। उन्होंने अपने देश के लिए सिर्फ 3 मैच खेले। दाएं हाथ के खिलाड़ी ने आईपीएल में भी भाग लिया। उन्हें 2011 सीज़न में कोच्चि टस्कर्स केरल द्वारा साइन किया गया था और उन्होंने 4 मैच खेले थे। इस टीम के लिए क्लिंगर ने 18.25 की औसत और 94.81 की स्ट्राइक रेट से 73 रन बनाए, इस दौरान वह एक भी छक्का नहीं लगा सके।
शोएब मालिक
शोएब मलिक ने 2008 सीजन में आईपीएल खेला और टी20 में हजारों रन बनाए। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 7 मैच खेले लेकिन आईपीएल टूर्नामेंट में एक भी छक्का नहीं लगे पाए। 5 पारियो में उन्होंने 16 की औसत से 52 रन ही बनाये थे।
माइकल क्लार्क
माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज थे। एक समय आईपीएल में उनकी काफी डिमांड थी। 2012 के आईपीएल के बाद पुणे वॉरियर्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन उन्होंने आईपीएल में उनका बल्ला नहीं चला। क्लार्क ने उस सीजन में सिर्फ 6 मैच खेले थे और 94 गेंदों में 98 रन बनाए थे। इस दौरान वे एक भी छक्का नहीं लगा सके।
यह भी पढ़े :
- IPL History : आईपीएल के इतिहास में किन-किन टीमों को मिली है सबसे ज्यादा हार, टॉप 5 में चैंपियन टीमें भी है शामिल
- IPL शुरू होगा और सब इसे भूल जायेंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से नाराज़ है सुनील गावस्कर, पूरी टीम को दी हिदायत
- IPL 2023 Impact Player Rule : अब क्रिकेट में भी दिखेगा फुटबॉल जैसा रोमांच, जानें टीमें कैसे कर सकती है 12वे खिलाड़ी का उपयोग