IPL 2023 : RCB के आईपीएल ख़िताब ना जीतने पर क्रिस गेल ने किया बड़ा खुलासा, विराट-एबी को हार का जिम्मेदार बताया

IPL 2023 : RCB के आईपीएल ख़िताब ना जीतने पर क्रिस गेल ने किया बड़ा खुलासा, विराट-एबी को हार का जिम्मेदार बताया

IPL 2023 : RCB के आईपीएल ख़िताब ना जीतने पर क्रिस गेल ने किया बड़ा खुलासा, विराट-एबी को हार का जिम्मेदार बताया – तो दोस्तों क्रिकेट जगत की खबर जानने के लिए बने रहे हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट hindidost.in पर ताकि आप तक हमारे द्वारा दी गई सम्पूर्ण अपडेट लगातार पहुँचती रहे। तो चलिए दोस्तों देखते आज की नई और ताज़ा ख़बर क्या है।

IPL 2023 : RCB के आईपीएल ख़िताब ना जीतने पर क्रिस गेल ने किया बड़ा खुलासा, विराट-एबी को हार का जिम्मेदार बताया
IPL 2023 : RCB के आईपीएल ख़िताब ना जीतने पर क्रिस गेल ने किया बड़ा खुलासा, विराट-एबी को हार का जिम्मेदार बताया

-: News :-

तो दोस्तों अगर टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों की बात करें तो टॉप-3 में यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल का नाम जरूर आएगा। इसका कारण उनकी विनाशकारी खेल शैली और इस प्रारूप में क्रिस गेल का अविश्वसनीय रिकॉर्ड है।

दुनिया का सबसे बड़ा गेंदबाज क्रिस गेल के सामने गेंदबाजी करते हुए कांपता है और उनके जल्दी आउट होने की कामना करता है। क्रिस गेल का सबसे ज्यादा जलवा आईपीएल में देखने को मिला है। क्रिस गेल जिस दौरान 2011 से 2017 तक आरसीबी का हिस्सा थे, उन्होंने खूब रन बनाए।

हालांकि वह आरसीबी को खिताब नहीं जिता सके। लेकिन वह 26 मार्च को आरसीबी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उससे ठीक पहले क्रिस गेल ने आरसीबी के आईपीएल नहीं जीतने की सबसे बड़ी वजह का खुलासा किया है।

क्रिस गेल ने RCB की हार का बताया कारण?

आईपीएल 16 शुरू होने से पहले आरसीबी अपने दो पुराने खिलाड़ियों क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को सम्मानित करने वाली है. हालांकि इससे पहले क्रिस गेल ने हाल ही में जियो सिनेमा के एक कार्यक्रम में आरसीबी के आईपीएल नहीं जीतने की सबसे बड़ी वजह का खुलासा किया था। उन्होंने इसके लिए खुद को, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि :-

“आरसीबी ने केवल इन तीन खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित किया, जिसके कारण बाकी को छोड़ दिया गया। आप जानते हैं कि कभी-कभी प्रमुख खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जाता है, मैं हमेशा अपने क्षेत्र में रहता हूं। मैं जो समझता हूं, आरसीबी के नजरिए से, कई खिलाड़ियों को लगता है कि वे इस टीम में नहीं हैं। सिर्फ तीन खिलाड़ियों विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और मुझ पर ज्यादा फोकस करने की वजह से ऐसा होता है। यही वजह है कि बाकी खिलाड़ी मानसिक रूप से टीम से नहीं जुड़ पा रहे हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती है।”

बता दें कि क्रिस गेल 2011 से 2017 तक आरसीबी का हिस्सा रहे हैं।

ये भी पढ़े :-

Leave a Comment