IPL 2023 में किस टीम की गेंदबाजी अटैक है सबके खतरनाक , जाने संजय मांजरेकर ने किस टीम का लिया नाम
IPL 2023 में किस टीम की गेंदबाजी अटैक है सबके खतरनाक , जाने संजय मांजरेकर ने किस टीम का लिया नाम -:

आईपीएल 2023 :
आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अमीर टी20 लीग है। आरसीबी की टीम इस बार अच्छी दिख रही है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने इस टीम को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि ‘आईपीएल के आगामी सत्र में आरसीबी के पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है।’
संजय ने बताई RCB की पावर
संजय मांजरेकर ने अपने बयान में यह भी कहा कि ‘हो सकता है जोश हेजलवुड फिट न हों, लेकिन उनके पास टोपली और वनिंदु हसरंगा है। हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज भी हैं। मैक्सवेल गेंदबाजी भी करते हैं। इसलिए उनका गेंदबाजी आक्रमण शानदार है। यह बेहतरीन गेंदबाजी आरसीबी का एक्स फैक्टर है।
RCB को 2 बड़े झटके
आईपीएल से पहले आरसीबी को ऑलराउंडर विल जैक्स के रूप में बड़ा झटका लगा है। खतरनाक खिलाड़ी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। आरसीबी ने जैक्स के स्थान पर न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल को उतारा है, जबकि पिछले सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज रजत पाटीदार के भी आधे सत्र में नहीं खेलने की संभावना है।
यह भी पढ़े :
- तिरंगे का नहीं सह सकते अपमान PSL जितने के बाद हारिस राउफ ने बॉर्डर पर तिरंगे के आगे खिंचवाई फोटो, भारतीय फैंस ने लगाई फटकार
- अब ऋषभ पंत भी होंगे दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा, बिना मैच खेले करेंगे ये काम, पॉन्टिंग ने किया खुलासा
- IPL 2023 : महेंद्र सिंह धोनी के साथ मैदान में दिखेगा इस खिलाड़ी का जलवा, देखे कैसी दिखती है बार CSK की नई टीम