IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स में लौटे सौरव गांगुली, टीम में मिली ये बड़ी भूमिका, आते ही किया बड़ा ऐलान
IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स में लौटे सौरव गांगुली, टीम में मिली ये बड़ी भूमिका, आते ही किया बड़ा ऐलान – तो दोस्तों आज की नई और ताज़ा ख़बर जानने के लिए आप सभी हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक और हमारी वेबसाइट hindidost.in पर बने रहे, ताकि आप तक नई ख़बरों की अपडेट लगातार पहुँचती रहे। तो चलिए दोस्तों देखते है आज की नई ख़बर क्या है।

-: News :-
दोस्तों बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है। गांगुली को इस फ्रेंचाइजी का ‘क्रिकेट निदेशक’ नियुक्त किया गया है। सौरव गांगुली लंबे समय से दिल्ली फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं और हाल ही में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप में भी मौजूद थे। लेकिन, अब गुरुवार 16 मार्च 2023 को गांगुली को दी गई जिम्मेदारी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
दिल्ली कैपिटल्स में वापसी पर क्या बोले सौरव गांगुली?
आपको बता दें कि इससे पहले आईपीएल 2019 में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे। अपनी वापसी को लेकर सौरव गांगुली ने कहा कि :-
“मैं दिल्ली कैपिटल्स में वापसी को लेकर काफी उत्साहित हूं. पिछले कुछ महीनों से मैं खुद दिल्ली कैपिटल्स की अलग-अलग टीमों से जुड़ता रहा।”
उन्होंने आगे कहा कि :-
“मेरा दिल्ली फ्रेंचाइजी की महिला टीम के साथ WPL और SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ शानदार सफर रहा है और अब मैं IPL के इस सीजन का इंतजार कर रहा हूं। मेरे पिछले कार्यकाल के दौरान, दिल्ली कैपिटल्स ने एक टीम के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इस बार भी मुझे फिर से वही उम्मीद है। इस बार, मैं सीजन की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों के साथ जुड़ गया हूं और मैं उन्हें एक मजबूत ग्रुप बनाते हुए देखना चाहता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में हम सभी के लिए एक शानदार समय होगा।”
यह भी पढ़े :
- PSL 2023: कीरोन पोलार्ड ने 145KM बाउंसर पर जड़ा तूफानी छक्का, देखें वायरल वीडियो
- PSL 2023: पोलार्ड के छक्के मारने पर भड़के शाहीन, लाइव मैच में भिड़े दोनों, देखें वीडियो
- PSL 2023: क्वालिफायर मैच में लाहौर कलंदर्स की करारी हार, मुल्तान सुल्तांस पहुँची फाइनल में
- Asia Cup 2023: एशिया कप मेजबानी विवाद पर शोएब ने ऐसा क्यों कहा, ‘यह पाकिस्तान में नहीं होता है तो…’