IND vs AUS: तीसरा वनडे दांव पर है टीम इंडिया का ये बड़ा रिकॉर्ड, भारत को भरना होगा दम
IND vs AUS: तीसरा वनडे दांव पर है टीम इंडिया का ये बड़ा रिकॉर्ड, भारत को भरना होगा दम – दोस्तों अगर आप क्रिकेट जगत से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो फिर आप सभी बने रहे हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट hindidost.in पर ताकि हमारे द्वारा दी गई सभी महत्वपूर्ण अपडेट आप तक बिना किसी रुकावट के लगातार पहुँचती रहे। तो चलिए दोस्तों जानते है आज की नई ताज़ा ख़बर क्या है और क्या बताना चाहती है।
-: News :-
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। दोनों के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।
ऐसे में इस मैच को जो भी जीतेगा वह सीरीज पर कब्जा कर लेगा। इस मैच में भारतीय टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। अगर भारत मैच में हार जाता है तो चार साल का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट जाएगा।

दरअसल, भारतीय टीम पिछले चार साल से अपने देश में एक भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी है।
टीम इंडिया वनडे सीरीज कब हारी थी?
भारत ने 2019 के बाद से घर में एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं गंवाई है। पिछली बार भारत को घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली थी।
तब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से सीरीज जीती थी। भारतीय टीम ने 2019 से घर में 8 वनडे द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं और 7 में जीत और 1 ड्रॉ रही है।
रिकॉर्ड बरक़रार रखने के लिए टीम इंडिया को भरना होगा दम?
तो दोस्तों आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही इस सीरीज में भारतीय टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है. पहले मैच में टीम बड़ी मुश्किल से 188 रन ही बना पाई थी।
जबकि दूसरे मैच में टीम 110 रन पर ऑलआउट हो गई थी। ऐसे में अगर भारत को यह निर्णायक मैच जीतना है तो उसके बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन करते हुए मिशेल स्टार्क से बचना होगा।
IND vs AUS: ODI टीम की स्क्वॉड
-: Squad of India :-
1. | Rohit Sharma (Captain) | रोहित शर्मा (कप्तान) |
2. | Shubman Gill | शुभमन गिल |
3. | Virat Kohli | विराट कोहली |
4. | shreyas iyer | श्रेयस अय्यर |
5. | Suryakumar Yadav | सूर्यकुमार यादव |
6. | K L Rahul | के एल राहुल |
7. | Ishaan Kishan (wicketkeeper) | ईशान किशन (विकेटकीपर) |
8. | Hardik Pandya (Vice-Captain) | हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान) |
9. | Ravindra Jadeja | रवींद्र जडेजा |
10. | Kuldeep Yadav | कुलदीप यादव |
11. | Washington Sundar | वाशिंगटन सुंदर |
12. | Yuzvendra Chahal | युजवेंद्र चहल |
13. | Mohammed Shami | मोहम्मद शमी |
14. | Mo. Siraj | मो. सिराज |
15. | Umran Malik | उमरान मलिक |
16. | Shardul Thakur | शार्दुल ठाकुर |
17. | Akshar Patel | अक्षर पटेल |
18. | Jaydev Unadkat | जयदेव उनादकट |
-: Squad of Australia :-
1. | Steve Smith (Captain) | स्टीव स्मिथ (कप्तान) |
2. | Sean Abbott | सीन एबॉट |
3. | Ashton ager | एश्टन एगर |
4. | Alex Carey | एलेक्स केरी |
5. | Cameron green | कैमरन ग्रीन |
6. | Travis’s head | ट्रैविस हेड |
7. | Josh Inglis | जोश इंग्लिस |
8. | Marnus Labushen | मारनस लाबुशेन |
9. | Mitchell Marsh | मिचेल मार्श |
10. | Glen Maxwell | ग्लेन मैक्सवेल |
11. | Mitchell Starc | मिचेल स्टार्क |
12. | Marcus Stoinis | मार्कस स्टोइनिस |
13. | David warner | डेविड वॉर्नर |
14. | Adam Zampa | एडम जम्पा |
ये भी पढ़े :-