IND vs AUS ODI Final: टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर, तीसरे ODI में रोहित को मिलेगा गुरुमंत्र
IND vs AUS ODI Final: टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर, तीसरे ODI में रोहित को मिलेगा गुरुमंत्र – दोस्तों अगर आप क्रिकेट जगत से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो फिर आप सभी बने रहे हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट hindidost.in पर ताकि हमारे द्वारा दी गई सभी महत्वपूर्ण अपडेट आप तक बिना किसी रुकावट के लगातार पहुँचती रहे। तो चलिए दोस्तों जानते है आज की नई ताज़ा ख़बर क्या है और क्या बताना चाहती है।
-: News :-
कल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई में खेला जाएगा। सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना होगा।

लेकिन जिस तरह से दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी की उससे यह काम इतना आसान नहीं लग रहा है। लेकिन टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर भी है।
टीम इंडिया के लिए क्या है खुशखबरी?
दरअसल, तीसरा वनडे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल की तैयारी के लिए चेन्नई में हैं।
ऐसे में कल के मैच से पहले धोनी टीम इंडिया से मिलेंगे। मैच के दौरान धोनी भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। धोनी की स्टेडियम में मौजूदगी निश्चित तौर पर टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाने का काम करेगी।
तीसरे ODI में रोहित को मिलने वाला गुरुमंत्र क्या है?
खास बात यह है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली भी महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात करेंगे। धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रहे हैं।
ऐसे में रोहित शर्मा को धोनी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुमंत्र जरूर मिलेगा। दूसरी ओर धोनी टीम इंडिया के बाकी सभी खिलाड़ियों से भी मिलेंगे ऐसे में कल के मैच में भारत नई रणनीति के साथ मैदान में उतर सकता है।
ये भी पढ़े :-