IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया में किसका दबदबा? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया में किसका दबदबा? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड – तो दोस्तों कैसे आप सब, उम्मीद करते है कि आप सभी मज़े में होंगे। तो दोस्तों आज हम लेकर के आए है देश-विदेश की नई ताज़ा खबरें, तो दोस्तों इन महत्वपूर्ण खबरों को सम्पूर्ण तरीके से प्राप्त करने के लिए आप सभी हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक और हमारी वेबसाइट hindidost.in पर बने रहे, ताकि आप तक हमारी दी हुई नई ख़बरे और नई जानकारी लगातार पहुँचती रहे।
-: News :-
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 17 मार्च 2023 को खेला जाना है। इसका आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है, ऐसे में दोनों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड जानना बेहद जरूरी है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं, हालांकि पारिवारिक कारणों से वह पहले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

ऐसे में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी उसके नियमित कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और स्टीव स्मिथ कमान संभालेंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीम में से कौन है सब से भारी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच अब तक 143 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। भारत ने इनमें से 53 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 80 जीते हैं। 10 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है। दोनों टीमों के बीच भारतीय सरजमीं पर अब तक कुल 64 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 29 और ऑस्ट्रेलिया ने 30 मैच जीते हैं। इस दौरान 5 मैच बेनतीजा रहे हैं।
देखें मैच के शेड्यूल में कब और कहा होगा मैच?
3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में, दूसरा मैच 19 मार्च को विशाखापत्तनम में और तीसरा और आखिरी मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 :30 बजे से शुरू होंगे।
- IND vs AUS 1st ODI: 17 मार्च – वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई
- IND vs AUS 2nd ODI: 19 मार्च – YS राजशेखर रेड्डी स्टेडियम, विशाखापत्तनम
- IND vs AUS 3rd ODI: 22 मार्च, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
-: Team India Players :-
1. | Rohit Sharma (Captain) | रोहित शर्मा (कप्तान) |
2. | Shubman Gill | शुभमन गिल |
3. | Virat Kohli | विराट कोहली |
4. | shreyas iyer | श्रेयस अय्यर |
5. | Suryakumar Yadav | सूर्यकुमार यादव |
6. | K L Rahul | के एल राहुल |
7. | Ishaan Kishan (wicketkeeper) | ईशान किशन (विकेटकीपर) |
8. | Hardik Pandya (Vice-Captain) | हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान) |
9. | Ravindra Jadeja | रवींद्र जडेजा |
10. | Kuldeep Yadav | कुलदीप यादव |
11. | Washington Sundar | वाशिंगटन सुंदर |
12. | Yuzvendra Chahal | युजवेंद्र चहल |
13. | Mohammed Shami | मोहम्मद शमी |
14. | Mohammed Siraj | मोहम्मद सिराज |
15. | Umran Malik | उमरान मलिक |
16. | Shardul Thakur | शार्दुल ठाकुर |
17. | Akshar Patel | अक्षर पटेल |
18. | Jaydev Unadkat | जयदेव उनादकट |
-: Team Australia Players :-
1. | Steve Smith (Captain) | स्टीव स्मिथ (कप्तान) |
2. | Sean Abbott | सीन एबॉट |
3. | ashton ager | एश्टन एगर |
4. | Alex Carey | एलेक्स केरी |
5. | cameron green | कैमरन ग्रीन |
6. | Travis head | ट्रैविस हेड |
7. | Josh Inglis | जोश इंग्लिस |
8. | marnus labushen | मारनस लाबुशेन |
9. | Mitchell Marsh | मिचेल मार्श |
10. | Glen Maxwell | ग्लेन मैक्सवेल |
11. | jhay richardson | झाय रिचर्डसन |
12. | Adam Zampa | एडम जम्पा |
13. | Mitchell Starc | मिचेल स्टार्क |
14. | Marcus Stoinis | मार्कस स्टोइनिस |
15. | David warner | डेविड वॉर्नर |
यह भी पढ़े :
- LLC 2023: एक बार फिर भिड़ेगी गंभीर और अफरीदी की टीम, जानें कब और कैसे देखे लाइव मैच
- IPL 2023: स्टोक्स और धोनी नहीं, बल्कि हरभजन इस खिलाड़ी को CSK का एक्स-फैक्टर मानते हैं
- ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने WTC फाइनल के लिए बताया अपना मास्टर प्लान, “बीच IPL में ही ये खिलाड़ी लंदन जायेंगे”