CSK vs GT : 10 महीने बाद धोनी ने खोले हाथ, लगाया बेहतरीन छक्का, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखे वीडियो
CSK vs GT : 10 महीने बाद धोनी ने खोले हाथ, लगाया बेहतरीन छक्का, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखे वीडियो -:
एमएस धोनी… 41 साल का वो खिलाड़ी जो मैदान पर कदम रखते ही क्रिकेट प्रेमियों की सांसे थाम लेता है। किसी भी समय मैच का पासा पलटने की क्षमता रखने वाले धोनी एक बार फिर बल्ला थामे मैदान पर उतरे। शुक्रवार को आईपीएल के ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीएसके की जर्सी में उतरे कप्तान एमएस धोनी महज 7 गेंदों में ही अपना रंग जमा गए।

जोशुआ लिटिल की गेंद पर जड़ा छक्का
वह रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद मैदान पर आए। इसके बाद उन्होंने छोटी सी पारी में छक्के जड़कर भीड़ को लूट लिया. आठवें नंबर पर उतरे धोनी ने 7 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से 14 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छक्के लगाकर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। आखिरी ओवर में यह नजारा देखने को मिला. धोनी के सामने जोशुआ लिटिल थे, जो मिचेल सेंटनर की गेंद पर स्ट्राइक लेकर आए। जैसे ही लिटिल ने तीसरी गेंद फेंकी, धोनी ने अपने हाथ खोले और अपने अनोखे अंदाज में मिड विकेट पर छक्का लगाया। धोनी के इस छक्के को देख नरेंद्र मोदी स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
यह भी पढ़े :
- IPL 2023 : पहले ही मैच में GT को लगा बहुत बड़ा झटका, छक्का बचाने की चक्कर में लगी बुरी चोट, कराह उठे विलियमसन, देखे वीडियो
- CSK vs GT : ऋतुराज गायकवाड़ की बैटिंग देख उड़ जायेंगे आपके होश, पंड्या को जड़े बैक टू बैक छक्के, देखे वीडियो
- IPL 2023, GT vs CSK : मोहम्मद शमी की खतरनाक गेंद ने उखाड़ा स्टंप, देखे वीडियो