क्रिकेट खेलने पर होती थी पिटाई, अधूरा छोड़ा घर वालो का सपना, देखे खलील अहमद की कहानी और कुछ फोटोज़
क्रिकेट खेलने पर होती थी पिटाई, अधूरा छोड़ा घर वालो का सपना, देखे खलील अहमद की कहानी और कुछ फोटोज़ -:

खलील अहमद ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। खलील अहमद को उनकी धारदार गेंदबाजी की वजह से भारत का वसीम अकरम कहा जाता है। हालांकि टीम इंडिया की ओर से खलील अहमद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। खलील अहमद इस समय जमकर पसीना बहा रहे हैं।

खलील अहमद के जीवन से जुड़ी जानकारी
खलील अहमद का जन्म 5 दिसम्बर 1997 को एक मुस्लिम परिवार में राजस्थान के टोंक में खुर्शीद आलम के घर पर हुआ था। शुरू में खलील अहमद के माता पिता क्रिकेट खेलने के खिलाफ थे।
खलील अहमद के माता पिता चाहते थे की वह एक डॉक्टर बने। खलील के पिता खुर्शीद अहमद एक स्थानीय अस्पताल में एक कम्पाउंडर के तौर पर काम करते थे। और उनकी अम्मी एक हाउसवाइफ थी।
खलील अहमद की नेट वर्थ सैलरी
खलील अहमद के अलावा परिवार में उनकी तीन बहनें भी हैं। आपको बता दें कि खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदा था। खलील अहमद का बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख था। खलील अहमद की संपत्ति की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 14 करोड़ रुपए है।

शुरुआत में खलील अहमद के माता पिता उन्हें क्रिकेट नहीं खेलने देते थे, और जब खलील क्रिकेट खेलने जाते तो उनको उनके पिता मारते भी थे। खलील के पिता चाहते थे की वोह एक डॉक्टर बने।
लेकिन फिर भी खलील ने अपने दिल में क्रिकेट को जिंदा रखा, उनका एक ही सपना था कि एक दिन वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे।
यह भी पढ़े :
- IND vs AUS: शुभमन गिल ने लगाया शतक, विराट ने खुशी से बजाई तालियां, वीडियो हुआ खूब वायरल
- तलाक होने के बाद भी शिखर धवन मौज मस्ती की ज़िन्दगी बिता रहे है, देखे कुछ फोटोज़
- इससे अच्छा तो इसके पति को मेंटर बना लिया होता, RCB की लगातार 4 हार से सानिया मिर्ज़ा पर गुस्सा हुए फैंस, इस्तीफा देने की मांग उठाई