BCCI: राहुल द्रविड़ के बाद ये 3 दिग्गज बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले कोच!
BCCI: राहुल द्रविड़ के बाद ये 3 दिग्गज बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले कोच! – तो दोस्तों आज हम आपको क्रिकेट जगत से जुडी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। दोस्तों इस महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए बने रहे हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट hindidost.in पर, ताकि आप तक हमारे द्वारा दी गई अपडेट लगातार पहुँचती रहे। तो चलिए दोस्तों देखते है आज की नई ख़बर क्या है। BCCI: राहुल द्रविड़ के बाद ये 3 दिग्गज बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले कोच!
-: News :-
साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ का सबसे बड़ा लक्ष्य भारत को इस साल अपने घर में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप में जीत दिलाना होगा। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार झेलने के बाद भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप जीतने की पूरी कोशिश करेगी। बहरहाल, इसी बीच आज हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के अगले कोच की कमान संभाल सकते हैं। तो दोस्तों बने रहे हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक।

ये हो सकते है द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के अगले कोच?
- महेंद्र सिंह धोनी
- वीरेंद्र सहवाग
- माइक हेसन
महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni
भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के मुख्य कोच बन सकते हैं। साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ मेंटर के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी के नाम का ऐलान किया गया था, धोनी के मेंटर बनने के बाद उनके जल्द ही कोच बनने की संभावना को लेकर लगातार चर्चा शुरू हो गई है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कोहली के बाद कोच की भूमिका निभाने की रेस में राहुल द्रविड़ का नाम सबसे आगे है।
वीरेंद्र सहवाग – Virender Sehwag
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया का कोच बनने में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई की चयन प्रक्रिया के तहत कई बार आवेदन भी किया है। आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग रवि शास्त्री के समय से ही टीम इंडिया का कोच बनने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली है, लेकिन अब बीसीसीआई उनके नाम पर विचार कर सकता है।
माइक हेसन – Mike Hesson
न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन भी टीम इंडिया के कोच बनने के सबसे बड़े और प्रबल दावेदार हैं। माइक के कोच रहते हुए न्यूजीलैंड ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम विदेशों में अच्छा प्रदर्शन कर टेस्ट वनडे और टी20 क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीज जीतने में सफल रही। माइक हेसन आईपीएल में आरसीबी के संचालन निदेशक हैं और विराट कोहली के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
ये भी पढ़े :-