66666… शाहीन अफरीदी ने बल्ले से मचाया ग़दर, ठोका अर्धशतक, सिकंदर रजा ने 300 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन
66666… शाहीन अफरीदी ने बल्ले से मचाया ग़दर, ठोका अर्धशतक, सिकंदर रजा ने 300 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन -:
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023)
पाकिस्तान के रावलपिंडी स्टेडियम PSL में दो बड़े मुकाबले खेले गए। पहले मैच में (पेशावर जालमी vs लाहौर कलंदर्स) पेशावर ज़ालमी ने लाहौर कलंदर्स को हरा दिया। वही दूसरे मुकाबले में इस्लामबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को मात देकर जीत दर्ज़ की।

पेशावर जालमी vs लाहौर कलंदर्स
लीग के 23 वे मैच में पेशावर जालमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पेशावर के सलामी बल्लेबाज़ सैम अयूब और बाबर आज़म ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।
सलामी बल्लेबाज़ सैम अयूब ने 36 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 68 रन बनाकर आउट हो गए है। उनके बाद हारिस आये और 9 रन बनाकर वो भी आउट हो गए। बाबर आज़म ने 41 गेंद में चार चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 50 रन बनाये।
टॉम कैडमोर के 36 रनो की बदौलत पेशावर ज़ालमी की टीम 19.3 ओवर में 207 के स्कोर पर आउट हो गयी। लाहौर के लिए शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। उनके अलावा हारिस रउफ ने 2 विकेट हासिल किये।
जवाब में लक्ष्य की पीछा करते हुए लाहौर की टीम 172 रनो के कुल स्कोर पर आउट हो गयी।
लाहौर की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हुसैन तलत रहे। हुसैन तलत ने 37 गेंद में 63 रन बनांये। शाहीन अफरीदी के बल्ले से भी 36 गेंद में 5 बेहतरीन छक्के और 3 चौको की मदद से 52 रन बनाये।
सिकंदर रज़ा ने महज़ 7 गेंदों पर दो छक्के जड़ते हुए 20 रनो की आतिशी पारी खेली। बाकी सारे खिलाडी फ्लॉप साबित हुए। और पेशावर ज़ालमी ने इस मैच को जीत लिया। पेशावर ज़ालमी के लिए सबसे ज्यादा विकेट अरशद इक़बाल और वहाब रियाज़ ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।
यह भी पढ़े :
- क्रिकेट पिच को लेकर राहुल द्रविड़ ने दिया सनसनीखेज बयान, आलोचकों के हुए मुँह बंद
- 666644… मुंबई इंडियंस के 8 करोड़ में खरीदे हुए बल्लेबाज़ का PSL में हल्ला बोल, एक ही ओवर में 30 रन मारे, खेली खतरनाक पारी
- India vs Australia: चौथे टेस्ट मैच में भारत की जीत पक्की, बस टीम इंडिया को करने होगे ये 2 काम